मोतिहारी, जनवरी 15 -- अरेराज। सेवा शक्ति समूह रढ़िया के तत्वाधान में गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन के प्रथम दिन गगनभेदी उद्घोष एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 501 कन्याओं ने वरुण कलश शोभा यात्रा में भाग लिया। वरुणकलश शोभा यात्रा में भाग लेने के लिए रढ़िया से लेकर गंडक नदी के पावन तट श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गंडक नदी के सिकटिया घाट पर श्री रविरंजन तिवारी के वैदिक मंत्रों के बीच पूजनोपरांत कलश में जल संग्रह किया गया। इसमें भक्तों का उत्साह देखते बन रहा था। श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में प्रसिद्ध कथा वाचक राजेश मिश्रा जी महाराज दिव्य संगीत मय कथा करेंगे। मौके पर आपार जन समूह की अगुवाई में अर्जुन कुमार, रविरंजन मधेशिया, अरविन्द गुप्ता, दीपक गुप्ता, अनुराग गुप्ता, सुजीत गुप्ता, आदर्श गुप्ता, राहुल कुमार, दिल रंजन तिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.