दुमका, अप्रैल 11 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत लखनपुर गांव के नर्मदेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दिसरे दिन काफी संख्या में कथा श्रवण करने कथा पंडाल श्रद्धालु पहुंचे। श्री धाम वृंदावन से पधारीं कथा वाचिका साध्वी पूजा ब्रज किशोरी ने कथा के प्रसंग में श्री सुखदेव जी महाराज के द्वारा राजा परिक्षित को विदुर संवाद का विस्तार पूर्वक बताया। वहीं सृष्टि उत्पत्ति कथा का वर्णन किया गया तथा भगवान शिव के कथा का वर्णन किया गया। अंत में भगवान शिव और माता पार्वती की सुंदर विवाह का वर्णन किया गया। मौके पर झांकी के माध्यम से भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह को दिखाया गया। कथा श्रवण करने आए श्रद्धालुओं ने आत्मसात होकर कथा का श्रवण किया तथा शिव और माता पार्वती के विवाह झांकी के माध्यम से देखकर आंनदित हुए। श्रीमद्भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.