प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 25 -- बनी तेरहमील, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श नगर पंचायत पट्टी में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व शनिवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में 500 कन्याएं एवं महिला शामिल रहीं, जिन्होंने यज्ञ स्थल पर पूजन के बाद कलश लेकर विवाह मंडप, पट्टी चौक, मेन रोड, बाईपास, चमन चौक होते हुए हनुमान मंदिर तक नगर भ्रमण किया। रायपुर रोड स्थित कथा के मुख्य यजमान रामजी उमरवैश्य ने बताया कि नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा आचार्य मुकेश आनंद सुनाएंगे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, मनोज उमरवैश्य, अखिलेश जायसवाल, अमित जायसवाल, जुग्गीलाल जायसवाल, विनोद उमरवैश्य, आजाद उमरवैश्य, संजीवन सोनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.