प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- बाघराय। बिहार के तिवारीमहमदपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के पहले श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। आचार्य घनश्याम के पूजित कलश को सिर पर धारण कर श्रद्धालुओं की टीम पूरे भीटी नैन, देव धाम, कमासिन, कामाक्षी धाम, हनुमत धाम, रामेश्वर धाम होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। देर शाम कथा की शुरुआत हुई। आरती-पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर संयोजक कुंज बिहारी द्विवेदी, पवन कुमार, नीरज द्विवेदी, तोयज कुमार, लालता प्रसाद, अम्बुज, अमन, देव कृष्ण आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.