बेगुसराय, जनवरी 30 -- गढ़पुरा,एक संवाददाता। बाबा हरिगिरिधाम मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन गुरुवार की रात श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथा में पहुंच लोग सद्कर्म व सनातन धर्म संस्कृति के संस्कारों को अपने जीवन में आत्मसात कर रहे हैं। इस भागवत कथा के अवसर पर वृदांवन धाम से आईं कथावाचिका वैदेही शरण भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रही हैं। वहीं, इस श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीला, कृष्ण सुदामा मित्रता प्रसंग सहित अन्य भक्ति संवाद का श्रवण कर भक्त भाव विभोर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के साथ सच्ची मित्रता निभाने से भगवान उस आत्मा की मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। इसके लिए मनुष्य को मन के अंदर के विकारों का त्याग करना परम आवश्यक है। श्रीमद्भागवत कथा हमें काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार आ...