बहराइच, नवम्बर 2 -- बाबागंज। मेला रोड पर राकेश कुमार पाठक के निज निवास पर चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन अयोध्या धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य पंडित गिरीश चंद्र पाठक महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप कट जाते हैं।उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कथा को आत्मसात कर लेता है,उसका मन शुद्ध हो जाता है और वह सांसारिक दुखों से मुक्त होकर परम आनंद को प्राप्त करता है।मनुष्य का जीवन बड़े भाग्य से मिलता है, इसलिए इसे अच्छे कर्मों और भक्ति के मार्ग में लगाना चाहिए।बुरे कर्मों का फल हमेशा बुरा होता है, इसलिए व्यक्ति को अपने जीवन में सद्कर्मों को अपनाना चाहिए।रावण के विनाश का कारण उसका अहंकार था। यदि वह श्रीराम की बातों को मान लेता तो उसका सर्वनाश न होता। अहंकार मनुष्य के पतन का मूल कारण है, इसलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.