गंगापार, फरवरी 10 -- बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद l गांव में सुख शांति के लिए क्षेत्र के बोमापुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा आचार्य पं अमित कृष्ण के सानिध्य में निकाली गई। कलश यात्रा गांव में स्थित मंदिरों से होते हुए यज्ञ स्थल पर समाप्त हुई तथा दो बजे से कथा आरम्भ हुई। प्रथम दिवस की कथा में आचार्य पं अमित कृष्ण ने कहा कि भगवान के पावन चरित्र के श्रवण करने से दैहिक दैविक और भौतिक तीन संतापों का शमन हो जाता है। जीवात्मा पाप से मुक्त हो आवागमन के चक्कर से निकल कर वह भगवान के धाम को चला जाता है। धुंधकारी के उद्धार की कथा को विस्तार से बताया। कहा कि कुसंगति में पड़ कर धुंधकारी की अकाल मृत्यु हो गई और वह प्रेतात्मा हो गया। उसके भाई गोकर्ण ने श्रीमद्भागवत कथा को सुनाया तो वह प्रेत योनि से निकल कर भगव...