साहिबगंज, मई 28 -- बोरियो, प्रतिनिधि। आरके प्लस टू हाईस्कूल मैदान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर आज बुधवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर बोरियो ग्वाला मोड़, मेन रोड होते हुए पुरे बाजार का भ्रमण करते मोरंग नदी तक गयी। मोरंग नदी में कलश में जल भरकर पुनः वापस यज्ञ स्थल तक आयी। कलश यात्रा में पीला वस्त्र धारण कुंवारी कन्याओं एवं महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली। कलश यात्रा के बाद प्लस टू हाईस्कूल के मैदान में 29 मई से 04 जून तक सात दिनों तक भागवत कथा का आयोजन होगा। भागवत कथा सात दिनों तक होगाI कथा वाचक वृंदावन के गोपाल भाई ओझा हैं। इस मौके पर नंदेश्वर प्रसाद, राजेश यादव, मोहन रक्षित, सुनील उर्फ कुदे साह,मंगल पेंटर आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.