बुलंदशहर, जनवरी 1 -- क्षेत्र के गांव मारहरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचक अतुल कृष्ण ने भगवान श्रीराम की कथा का श्रवण कराया।भगवान श्रीराम की कथा में वनवास के दौरान केवट प्रसंग, मतंग ऋषि के आश्रम में शबरी की कथा का मार्मिक वर्णन किया। शबरी का भगवान श्रीराम के प्रति अटूट आत्मिक प्रेम का वर्णन सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। सुकदेव द्वारा राजा परीक्षित को विभिन्न भगवान के अवतारों व भक्तों की कथा का श्रवण कथावाचक ने सुनाया। शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ उनकी विभिन्न लीलाओं की कथा का श्रवण कराया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...