बक्सर, जनवरी 30 -- बक्सर, निज संवाददाता। औद्योगिक थाना क्षेत्र के नदांव गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य रणधीर ओझा ने श्रीकृष्ण बाल लीला, कालिया नाग मर्दन, गोवर्धन पूजा और रासलीला का सुंदर चित्रण किया। आचार्य ने कहा कि भगवान कृष्ण सबका मन मोह लेते थे। कृष्ण मित्रों के साथ मिलकर गांववालों का माखन चुराकर खा जाते थे। जिससे उन्हें अपनी मैया से डांट भी खानी पढ़ती थी। कालिया नाग प्रसंग में आचार्य ने कहा कि एक बार श्रीकृष्ण मित्रों के साथ यमुना नदी किनारे गेंद खेल रहे थे। अचानक गेंद यमुना नदी में चली गई और बाल गोपाल के मित्रों ने उन्हें नदी से गेंद लाने को भेज दिया। बाल गोपाल भी यमुना में कूद गए। जहां उन्हें कालिया नाग को अपने भाई बलराम के साथ मिलकर वध कर दिया। वहीं, गोवर्धन पर्वत का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि कार्तिक मास में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.