अमरोहा, मार्च 22 -- हसनपुर। नगर के बड़े बिजलीघर के पीछे नई कालोनी मोहल्ला होली वाला में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को श्रीवृंदावन धाम से आए कथा व्यास कपिल वशिष्ठ महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का प्रसंग सुनाया। बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव-देवकी के भादों मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। बाद में श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध कर पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया व अपने माता-पिता को कारागार से छुड़ाया। कृष्ण जन्म की खुशी में शनिवार को कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सत्यवीर सिंह, सुधा सिंह, मनप्रीत सिंह, धनुष्का सिंह, ममता, शैलेंद्र गुप्ता, गौरव वर्मा, प्रशांत सैनी, लोकेश, सुमित्रा देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.