बुलंदशहर, मई 8 -- खुर्जा जंक्शन पर शिव अतिथि भवन धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। जिसमें आचार्य नरेंद्र देव ने कथा का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान कृष्ण के जन्म की खुशियां तीनों लोकों में मनाई जा रही थी। भगवान विष्णु ने नन्हें बच्चे के रूप में जन्म लिया था। जिनके दर्शन करने के लिए भगवान शिव स्वयं पृथ्वी लोक में आए और साधु का रूप धारण कर नंद बाबा के घर पहुंचे। इसके बाद बाल कृष्ण की नटखट लीला और माखन चोरी की घटनाओं का वर्णन किया। किस तरह से कान्हा गोकुल लोगों को प्रसन्न रखते थे। अन्य घटनाओं का भी वर्णन किया। मौके पर जिला पंचायत सदस्य नाहर सिंह सोलंकी, देवेंद्र गोयल, संत कुमार गोयल, मेघराज तोमर, मिंकू तोमर, प्रमोद गोयल, हरिओम गोयल, आनंद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.