पूर्णिया, नवम्बर 28 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अति प्राचीन सार्वजनिक श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से समूचे भवानीपुर में भक्ति की बयार बह रही है। राजस्थान, हरिद्वार, अयोध्या, बनारस एवं अन्य जगहों से पहली बार भवानीपुर पहुंचे दो सौ से ज्यादा साधुओं के पधारने मात्र से भवानीपुर नगर पंचायत का माहौल आध्यत्मिक बना हुआ है। गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा के पावन मौके पर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए राजस्थान से पधारे प्रकांड भगवद कथा वाचक संजय कृष्ण जी महाराज ने कहा कि आज हमारा समाज अपने भारतीय वैदिक रीति रिवाजों से विमुख होकर पश्च्यात संस्कृति को अपना रहा है , जबकि पाश्चात्य संस्कृति के लोग हमारी लाखों वर्ष पुरानी वैदिक संस्कृति को अपना रहे हैं। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.