अमरोहा, जून 5 -- रहरा। गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के गांव मुबारिजपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पर्वत लीला का प्रसंग सुनाया गया। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर नाचे। श्रीकृष्ण के जयघोष से पंडाल गूंज उठा। मंगलवार रात एटा मैनपुरी से आए सरगम शास्त्री ने गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीला से जहां कंस के भेजे विभिन्न राक्षसों का संहार किया तो वहीं ब्रज के लोगों को आनंद प्रदान किया। बताया कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका घमंड चूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन पूजा शुरू करा दी। इस पर गुस्साए इंद्र ने ब्रज मंडल पर भारी बरसात कराई। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने अपनी कनिष्ठा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.