औरैया, दिसम्बर 2 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा कस्बे के नेविलगंज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के पांचवे दिन जैसे ही कथावाचक ने श्रीकृष्ण के अवतरण प्रसंग का वर्णन किया, पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु उत्साह में झूमने और नाचने लगे, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। कथावाचक राजीव शास्त्री ने कहा कि कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा सुनना अत्यंत पुण्यदायी है। भागवत कथा मन को शांति देती है और अहंकार का नाश करती है। उन्होंने बताया कि कथा के आयोजन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हें बालक को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे के रूप में कृष्ण के दर्शन कर भक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.