भागलपुर, मार्च 20 -- सबौर, संवाददाता। लोदीपुर थाना के समीप विशनपुर जिछो गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर बुधवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। 551 कलश लेकर महिलाएं कलश शोभायात्रा भी शामिल हुई। कथा व्यास के रूप में वृंदावन से पधारीं डॉ. लवी मैत्रेई भागवत कथा सुनाएंगी। वहीं कलश शोभायात्रा में भीड़ को संभालने में लोदीपुर पुलिस और वरिष्ठ समाजसेवी दीपक सिंह भी मौजूद थे। मुख्य यजमान के रूप में जिछो पंचायत के मुखिया आशुतोष महलदार, गोपाल यादव, बुलु यादव, मोहन यादव, गौतम प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.