पीलीभीत, दिसम्बर 29 -- पीलीभीत। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ हो गया। पहले दिन कथास्थल से मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के काफी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे। श्रीमद् भागवत बैठकी के बारे में बताया गया। शहर के एक बारातघर में श्री मद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन शुरू हो गया। श्री मद् भागवत मंगल कलश यात्रा कथा स्थल से सुबह नौ बजे शुरू होकर शहर के दूधिया मंदिर से काला मंदिर होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। मंगल कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे। पहले दिन दिन मौनी आश्रम वृंदावन धाम से आए कथा व्यास परमपूज्य श्री गौरवानंद जी महाराज ने श्री मद् भागवत बैठकी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के चार स्तंभ हैं जैन, बौद्ध, हिंदू और सिख धर्म, जिस पर सनातन धर्म टिका है। भव से पार ...