मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- औराई। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से व्यक्ति का तन-मन शुद्ध हो जाता है। मनुष्य अनैतिक कार्यों में ज्यादा लीन है और धार्मिक कार्य से दूर होते जा रहे हैं। इस वजह से आज सृष्टि में उथल-पुथल की स्थिति बनी हुई है। उक्त बातें बैगना गांव में कथा के दौरान जगतगुरु राधाबल्लभ दास देवाचार्य जी महाराज ने कहीं। सात दिवसीय कथा 13 अप्रैल तक चलेगी। इस मौके पर रामचंद्र राय, कृष्णदेव राय, धीरेंद्र शर्मा, राम विनोद राय, खिलाड़ी राय, मुरारी राय, चंद्रदेव राय, रामविनय राय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.