मथुरा, फरवरी 5 -- श्रीमद्भागवत प्रचार प्रसार सेवा समिति के तत्वावधान में 11 मार्च से होने वाली भागवत कथा का भूमि पूजन रीढ़ा स्थित विनय अग्रवाल के फाटक में विधि विधान से हवन-पूजा के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगद्गुरु गोपेश्वर चैतन्य महाराज, स्वदेश महाराज व नारायण दास बाबा ने भूमि पूजन के साथ ध्वजारोहण भी किया। भागवत प्रवक्ता आचार्य मनीष गर्गाचार्य ने बताया कि भागवत कथा से पूर्व समस्त देवी देवताओं को निमंत्रण हेतु भूमि पूजन कर सभी देवताओं का आह्वान किया जाता है। भागवत की पूर्ण सफलता के लिए वीर बजरंगबली का ध्वज पंडाल स्थल पर स्थापित किया। आयोजक कमेटी ने बताया की प्रति वर्ष की भांति श्रीमद्भगवत कथा 11 मार्च से शुरू होगी। इस दौरान हवन पूजा केशव आचार्य व पंकज शास्त्री द्वारा कराई गई। इस अवसर पर परीक्षित श्याम सुन्दर अग्रवाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.