बांदा, फरवरी 23 -- पैलानी संवाददाता। तहसील अंतर्गत अलोना गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलश यात्रा में कथा वाचक पं. मनोज तिवारी के नेतृत्व में कलश यात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। गांव के प्रमुख सिद्ध पीठों में पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा अलोना बस स्टैंड पहुंची। श्रद्धालुओं ने जय श्री राम सहित अन्य धार्मिक उद्घोष किया। कलश यात्रा में आधा दर्जन घोड़ों का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। भागवत कथा आयोजक ग्राम प्रधान सुमित सविता ने बताया कि सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भागवत कथा के पहले दिन पं. मनोज तिवारी ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य, धुंधकारी की कथा का विस्तार से वर्णन किया। संगीतमय श्रीमदभागवत कथा की कलश यात्रा में शिवशरण सिंह, राम सिंह, क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.