हजारीबाग, अप्रैल 21 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर के न्यूरिया पहली गली स्थित कल्याणकारी शिव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन रविवार को हो गया। सात कथा के अतिम दिन वृंदावन से पधारे श्रीमद्भभागवत कथावाचक पंडित गोपाल कृष्ण पाठक ने कथा का समापन करते हए कई कथाओं का श्रवण कराया। उन्होंने कथा वाचन करते श्रीमद्भागवत कथा को अपने जीवन में उतारने की बात कही। उन्होंने सभी लोगों को धर्म की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दी। अंतिम दिन सुदामा चरित्र के माध्यम से भक्तों को सामने दोस्ती की मिसाल पेश करते समाज में समानता लाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से पापात्मा जीव का भी उद्धार जाता है। कथा के आयोजन करने वाले, इसमें सहयोग करने वाले और सुनने वाले बड़े पुण्य के भाग होते है। उन्होंने भगवान श्री कृष्णा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.