प्रयागराज, फरवरी 8 -- मोरहूं स्थित दूधाधारी रामकुटी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को हुआ। इससे पहले कलश यात्रा निकाली गई। गद्दोपुर, शांतिपुरम, फाफामऊ होते हुए यात्रा आश्रम रामकुटी पहुंचकर समाप्त हुई। मौनी बाबा की अध्यक्षता में कथा 16 फरवरी तक चलेगी। रानीखेत के संजय पांडेय वेदांताचार्य कथा सुनाएंगे। मुख्य यजमान संत बक्श सिंह उर्फ मुन्ना हैं। कलश यात्रा में सत्यव्रत त्रिपाठी, संतोष पांडेय, दुर्गा प्रसाद, रमेश सिंह, कैलाश नाथ पांडेय, नगेंद्र प्रताप सिंह, पारस नाथ यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.