मुजफ्फरपुर, मार्च 3 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथा वाचक रामहंस दास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से मनुष्य के जीवन में सुखों का संचय होता है। भागवत कथा अमृत के सामान है। वे सोमवार को हथिलवा (पकड़ी) गांव स्थित राधे कृष्ण मठ परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में कथा का वाचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा कलियुग में जीवन को कलात्मक ढंग से जीने का मार्ग प्रशस्त करती है। मोक्ष की प्राप्ति के लिए राजा परीक्षित अपने जीवन के अंतिम सात दिन कथामृत श्रवण कर बिताया और पुण्य के भागी बने और उन्हें मोक्ष मिला। कथा के बीच-बीच में भजनों पर श्रोता झूमते रहे। इस मौके पर महंत राधेश्याम दास, मुख्य यज्ञमान संजय चौधरी, मीना देवी, सुनील दास, शिवनाथ चौधरी, आलोक दुबे, डॉ. रंजीत गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित रंजन, विजय सिंह, ललन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.