बस्ती, नवम्बर 2 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विकास खंड के छरदही गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास सत्यम सांकृत ने श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा व्यास ने बताया कि श्रीकृष्ण लीलामृत में महारास में जीवात्मा का परमात्मा से मिलन हुआ। जीवात्मा और परमात्मा के मिलन को ही महाराज कहा गया है। उन्होंने कहा कि जब जीव में अभिमान आ जाता है, तब भगवान से वह दूर हो जाते हैं। लेकिन जब कोई भगवान के अनुराग में विरह में होता है, तो श्रीकृष्ण अनुग्रह कर उसे दर्शन देते हैं। श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रथम विवाह विदर्भ देश के राजा की पुत्री रुक्मणी के साथ संपन्न हुआ। रुक्मणी का भाई अपनी बहन का विवाह शिशुपाल से कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.