बांका, दिसम्बर 8 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। नगर परिषद बांका के अंतर्गत बैकुंठ मंदिर के प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्री श्री 108श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य रवि किशोर जी महाराज ने अपने मधुर वाणी में भागवत के गूढ़ उपदेशों का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भगवद् गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक पहलू को समझने का सर्वोत्तम मार्गदर्शक है। इसमें मनुष्य की समस्याओं का समाधान, धर्म का स्वरूप, कर्म का रहस्य और भक्ति का सार सभी कुछ समाहित है।आचार्य जी ने कहा कि आज के बदलते समय में मनुष्य भौतिक आकर्षणों में उलझकर मन की शांति भूल गया है, जबकि गीता सिखाती है कि कर्तव्य को निष्ठा और निरहंकार भावना के साथ पूरा करने में ही परम सुख और मुक्ति का मार्ग है। उन...