आरा, दिसम्बर 2 -- सत्कर्म का संदेश देती हैं भगवद्गीता : प्रो बलिराज ठाकुर आरा, निज प्रतिनिधि। मोक्षदा एकादशी श्रीमद्भगवद्गीता जयंती पर श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् एवं सनातन-सुरसरि सेवा न्यास द्वारा बड़ी मठिया में श्रीमद्भगवद्गीता पाठ का आयोजन किया गया। विद्वद्-संगोष्ठी में वक्ताओं ने गीता के सार्वभौम संदेश पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता महंत श्रीरामकिंकर दास जी महाराज ने की। विषय प्रवर्तन करते हुए संस्थान के अध्यक्ष प्रख्यात भागवत प्रवक्ता आचार्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि महाभारत के भीष्म पर्व में श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश भगवान् श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया है। आचार्य ने कहा कि अर्जुन को वर्णसंकरता की चिंता है, जबकि भगवान श्रीकृष्ण को कर्मसंकरता की भी चिंता है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण उपनिषदों का अमृत श्रीमद्भगवद्गीता है। जिसका सार्वभौम औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.