उन्नाव, अक्टूबर 14 -- बांगरमऊ। नगर के मोहल्ला खत्रियाना स्थित महिला सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन वृंदावन से आए कथा व्यास भारत भूषण महराज ने भगवान राम के विवाह की कथा सुनाई। कथा के वैवाहिक गीत प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा, भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। इसलिए रामकथा श्रवण से मानव का चरित्र निर्माण होता है। जबकि श्रीमद्भगवत गीता के पठन-पाठन से परमात्म दर्शन के साथ ही आत्मबल बढ़ता है। उन्होंने समाज की खासकर युवा पीढ़ी से भगवान राम का चरित्र आत्मसात करने की अपील की। इस दौरान विधानसभा मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशु, अशोक रस्तोगी, अलका रस्तोगी, चौधरी दिनेश सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.