चंदौली, फरवरी 5 -- सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र तेनुवट गांव में संत सुनिल मिश्रा के आवास पर राधा-कृष्ण (लल्ला-लल्ली) जी के चौथे पदार्पण उत्सव के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान बुधवार को दूसरे दिन मथुरा से पधारे सुप्रसिद्ध भागवत किंकर स्वामी लोकेश आनंद जी ने श्रीमद्भागवत कथा का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान विधि विधान से पूजा अर्चन के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। स्वामी लोकेश आनंद जी ने संगीत मय कथा के माध्यम से श्रोताओं को ज्ञान और भक्ति की गंगा में सराबोर कर दिया। कथा के दूसरे दिन कथावाचक किंकर स्वामी लोकेश आनंद जी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा जीवन में सदमार्ग की ओर ले जाता है। कथा का प्रतिदिन सुनने वाले सदैव प्रंसन्नचित रहते है और कभी भी अधर्म के मार्ग पर नहीं जाते है। श्रीमद्दभागवत कथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.