दरभंगा, मार्च 25 -- अलीनगर। नरमा नवानगर पंचायत के तुलापट्टी गांव में आयोजित श्री श्री 1008 श्रीमदभागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसका आयोजन बिंदी यादव ने किया है। सोमवार को कथा में शामिल होने भाजपा दरभंगा पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान व भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू सिंह पहुंचे। पप्पू सिंह ने कहा कि ये मेरी पंचायत के लिए गर्व की बात है कि महंत कौशल किशोर दास जी महाराज यहां कथावाचन कर रहे हैं। मौके पर राजद के पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णुदेव यादव, जवाहर यादव, रामदेव यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...