मधेपुरा, अप्रैल 9 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के डोहटबारी में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ जारी है। यज्ञ में बड़ी संख्या में दूर दराज से लोग पहुंच रहे हैं। यज्ञ में कथा-प्रवचन, भजन के साथ मनमोहक झांकी की प्रस्तुति से लोग भावविभोर हो रहे हैं। यज्ञ के सातवें दिन संत उदयानंदजी महाराज ने कृष्ण के उपदेश और विचारों से लोगों को अवगत कराया। कृष्ण की महिमा का बखान करते हुए लोगों से परमात्मा से जुड़ने के उपाय बताए। कथावाचक ने श्रीकृष्ण-रुक्मणी के विवाह की कथा का वर्णन किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा कृष्ण-रुक्मणी विवाह से जुड़ी मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। कथा व्यास ने कहा कि भगवान पर अटूट वश्विास है तो भगवान हर स्थिति में अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। कथा व्यास उदयानंदजी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के विवाह का प्रसंग सुनाते हु...