गिरडीह, जनवरी 31 -- जमुआ। जमुआ प्रखंड अंतगर्त ग्राम श्याम सिंह नावाडीह में बासुदेव पांडेय द्वारा आयोजित चल रहे संगीतमय श्रीमदभागवत कथा के पांचवें दिन गुरुवार रात श्री कृष्ण रुकमणि विवाह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बृंदावन से आए कथावाचक आचार्य कृष्णन जी महाराज ने रास पंच अध्याय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय है। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं जो भी ठाकुर जी इन पांच गीतों को भाव से गाता है वह भव पार हो जाता है। उन्हें बृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है। कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, काल्यवन का वध, उधव गोपी संवाद, उधव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारिका की स्थापना एवं रुकमणि विवाह आदि प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया। भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.