कानपुर, जनवरी 19 -- कानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय के जारी आदेश के अनुसार श्रीमती जमुना देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, कृष्णा नगर की प्रबंध समिति का कार्यकाल समाप्त हो जाने के फलस्वरूप प्रबंध समिति वर्तमान में विधिमान्य न होने व कालातीत हो जाने के कारण वेतन वितरण में एकल संचालन लागू कर दिया गया है। वेतन डीआईओएस कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक) के एकल हस्ताक्षर से पारित होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के महामंत्री संतोष तिवारी ने बताया कि यह आदेश दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...