प्रयागराज, मार्च 8 -- रुद्रादित्य प्रकाशन की ओर से शनिवार को वर्ष 2023 और 2024 के लिए श्रेष्ठ कृति सम्मान की घोषणा की गई। निदेशक अभिषेक ओझा के अनुसार वर्ष 2023 के लिए साहित्यकार प्रदीप सक्सेना को मलयज स्मृति आलोचना सम्मान, भालचंद्र जोशी को डॉ़ रामस्वरूप चतुर्वेदी स्मृति आलोचना सम्मान, प्रियदर्शन मालवीय फणीश्वरनाथ रेणु स्मृति उपन्यास सम्मान, अंजू शर्मा को कमलेश्वर स्मृति कहानी सम्मान और रचना आनंद को स्नेहमयी चौधरी स्मृति कविता सम्मान दिया जाएगा। इस क्रम में 2024 के लिए चयनित सम्मान में नीरज खरे को मलयज स्मृति आलोचना सम्मान, श्रीप्रकाश मिश्र को डॉ़ रामस्वरूप चतुर्वेदी स्मृति आलोचना सम्मान, सिनीवाली को फणीश्वरनाथ रेणु स्मृति उपन्यास सम्मान, विभा रानी को कमलेश्वर स्मृति कहानी सम्मान और अखिलेश जायसवाल स्नेहमयी चौधरी स्मृति कविता सम्मान दिया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.