कानपुर, दिसम्बर 3 -- कानपुर। पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन के बाद बुधवार को उनके निवास पर हवन शांतिपाठ आयोजित हुआ। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि आर्य समाज पद्धति से अंत्येष्टि के बाद आर्य समाज में हवन ही महत्वपूर्ण संस्कार होता है, जिसे संपन्न कराया गया। इस मौके पर श्रीप्रकाश की पत्नी, बेटे सिद्धार्थ, गौरव व नाती-पौत्र आदि के साथ आलोक मिश्रा, हरप्रकाश अग्निहोत्री, मदन मोहन शुक्ला, संजीव दरियाबादी, नौशाद आलम मंसूरी, निजामुद्दीन खां, इकबाल अहमद, रितेश यादव, पदम मोहन मिश्रा, डॉ. संतोष त्रिपाठी, ग्रीन बाबू सोनकर आदि वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे। सपा अध्यक्ष फजल महमूद, वैश्य महापरिषद के संजय गुप्ता समेत इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, व्यापार संगठन, सिख समाज, दलित पैंथर समेत कई संगठनों के न...