जामताड़ा, फरवरी 18 -- श्रीपुर में शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति-ज्ञान की गूंज बिंदापाथर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्रन्तर्गत श्रीपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन भक्ति और ज्ञान का अनुपम संगम देखने को मिला। वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक विष्णु कांत शास्त्री ने अपने सारगर्भित प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रूप से जागृत किया। मौके पर कथावाचक ने कहा कि इस सृष्टि में जो कुछ भी घटित हो रहा है, वह ईश्वर की इच्छा से संचालित है। उन्होंने भगवान शिव को संपूर्ण ब्रह्मांड का सर्वोच्च नियंता बताते हुए समझाया कि सृष्टि की रचना, पालन और संहार की व्यवस्था ईश्वरीय विधान के अनुसार निर्धारित है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे किसी विशाल फैक्ट्री का मालिक विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग प्रबंधक नियुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.