गोपालगंज, जनवरी 16 -- फुलवरिया। श्रीपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को सवनहीपत्ती गांव के समीप हथुआ शाखा नहर पथ पर कार्रवाई करते हुए तीन बाइकों से ले जाई जा रही 40 लीटर शराब बरामद की । हालांकि पुलिस को देखते ही तीनों बाइक सवार शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीनों बाइक और बरामद 40 लीटर शराब को जब्त कर थाना लाया। इस संबंध में अज्ञात शराब तस्करों, बाइक मालिकों और चालकों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...