गोपालगंज, फरवरी 17 -- फुलवरिया। एक संवाददाता श्रीपुर थाना क्षेत्र के मगहां गांव में रविवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों मामलों में कुल 24 लोगों को नामजद किया गया है। पहली प्राथमिकी सलाउद्दीन मियां की घायल पत्नी रूही परवीन ने दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि गांव के कुछ लोग लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से लैस होकर उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन दखल कब्जा करने पहुंचे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। इस मामले में रमाशंकर सिंह, गुड्डू सिंह, टुनटुन सिंह, रविंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, विकास सिंह और बड़ा बाबू सिंह सहित 12 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं दूसरी प्राथमिकी विकास कुमार ने दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि दूसरे प...