गोपालगंज, फरवरी 15 -- फुलवरिया। श्रीपुर थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई हाथीखाल गांव स्थित तीनमुहानी के पास की गई। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्ती पर थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक बाइक पर तीन युवक आते दिखे। पुलिस वाहन देखते ही दो युवक भाग निकले। जबकि, एक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में वह बाइक के कागजात नहीं दिखा सका और स्वीकार किया कि वाहन चोरी का है। गिरफ्तार युवक की पहचान जटहा गांव निवासी आनंद कुमार राम के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। फरार दो साथियों की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.