गोपालगंज, अप्रैल 5 -- फुलवरिया। एक संवाददाता श्रीपुर थाना क्षेत्र के मगहां गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक दिव्यांग सब्जी विक्रेता की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव निवासी लक्ष्मी निवास सिंह कुशवाहा (45 वर्ष) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लक्ष्मी निवास सिंह शुक्रवार की रात गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ में प्रवचन सुनने के बाद अपने बथान में सोने चले गए थे। शनिवार की सुबह जब उनकी पत्नी प्रेमशिला देवी और पुत्री रेखा कुमारी बथान पहुंचीं तो उन्होंने खाट के नीचे खून फैला देखा। फिर पता चला कि लक्ष्मी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। शरीर से सिर लगभग अलग हो चुका था। यह देखकर मां-बेटी दहाड़ें मारकर रोने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गए। तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.