सीवान, फरवरी 16 -- शहर के स्टेशन रोड गुलजार बाजार फल मंडी स्थित श्रीनर्मदेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्ति व श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में सुबहर से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। वाराणसी के आचार्य धनंजय मिश्रा ने महाशिवरात्रि को ले विशेष रूद्राभिषेक कराया। वहीं, शिव विवाह प्रसंग भक्तों को सुनाया गया। यजमान रजनीकांत जायसवाल के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन किया गया। अनुराधा गुप्ता, रजनीकांत, तारकेश्वर सिंह, अविनाश जायसवाल, रमेश प्रसाद, ललन प्रसाद, चंदन कुमार, गोविंद कुमार, धर्मेंद्र जायसवाल, श्रीराम व सुभाष कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.