अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन अब सियासी रंग लेने लगा है। रविवार सुबह श्रीनगर सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी धरने पर बैठे छात्रों से मिलने पर पहुंचे पर उन्हें रोक दिया गया। जिससे कैंपस में तनाव और छात्रों में भारी आक्रोश पनप रहा है। जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के दिग्गज नेता और श्रीनगर सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी एक निजी कार्यक्रम के सिलसिले में अलीगढ़ पहुंचे थे। डक पॉइंट पर छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताने के लिए आमंत्रित किया था। कार्यक्रम के अनुसार, रविवार सुबह 9:30 बजे उन्हें धरना स्थल पहुंचना था, लेकिन प्रशासन की घेराबंदी के कारण वह छात्रों के बीच नहीं जा सके। पर उन्हें छात्रों से मिलने से ...