सीवान, जनवरी 13 -- सीवान। शहर के श्रीनगर रेलवे ढाला पर जाम लगना अब रोज़मर्रा की समस्या बन चुकी है। खासकर सोमवार की सुबह हालात बेकाबू हो जाती है। सुबह साढ़े दस बजे ढाला के दोनों ओर वाहनों की कतार लग जाती है। देखते ही देखते दोपहिया, चारपहिया और सवारी बसें घंटों रेंगते रहते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। संकरी सड़क और भारी ट्रैफिक के कारण जाम हटाने में परेशानी होती है। करीब 11 बजे के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो पाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...