बगहा, मई 22 -- बेतिया, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । ठकराहा प्रखंड के श्रीनगर पंचायत के विकास एवं वहां की समस्याओं के निराकरण के लिए 24 मई को विकास शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर श्रीनगर के हाई स्कूल में आयोजित होगी। इसको लेकर डीएम दिनेश कुमार राय ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमे संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों को प्रदान करने एवं आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए इस शिविर में कार्य होगा। उक्त निर्णय के आलोक में उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीनगर में 24 मई को 11 बजे से विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जायेगा। गौरतलब है कि11 अप्रैल को ठकराहां प्रखंड के श्रीनगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न वार्डों का भ्रमण डीएम ने किया था। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.