श्रीनगर, सितम्बर 28 -- स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार पखवाड़े के अंतर्गत राजकीय पालीटेक्निक एवं एनआईटी कैम्पस, श्रीनगर में रविवार को राजकीय उप-चिकित्सालय श्रीनगर के चिकित्सकों की ओर से स्वास्थ्य मेला एवं बहुद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 209 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विमल गुंसाई और कैंप के नोडल अधिकारी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रचित गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर से दो अक्टूबर गांधी जयंती तक स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के दिशा निर्देश में शिविरों का सफल संचालन हो रहा है। चिकित्साधिकारी डॉ. मारिषा पंवार ने सामान्य रोगियों की जांच और उपचार किया। फिजिशियन डॉ. सौरभ समदर ने मरीजों की सामान्य बीमारियों का इलाज किया, जबकि ईएनटी सर्जन डॉ. दिगप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.