महोबा, फरवरी 17 -- महोबा संवाददाता। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए श्रीनगर में बालिका इंटर कॉलेज की मांग एमएलसी ने सदन में उठाई है। एमएलसी ने कहा कि श्रीनगर में बालिका इंटर कॉलेज न होने से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को शिक्षा के लिए परेशानियां झेलना पड़ती हैं। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने बजट सत्र में श्रीनगर में बालिका इंटर कॉलेज की मांग उठाई। कहा कि श्रीनगर जिले की बड़ी पंचायत में शामिल है ,मगर श्रीनगर में बालिका इंटर कॉलेज न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण अपनी बेटियों को इंटरमीडिएट की शिक्षा दिलाने के लिए परेशान होते हैं। लोगों को महोबा चरखारी में जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। विद्यालय के अभाव में कई बेटियों को पढ़ाई बीच में छोड़नी पड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.