श्रीनगर, जुलाई 5 -- नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र की दुकानों पर शनिवार को एक निजी कंपनी के सदस्यों और खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक दुकान में कंपनी के नाम से डुप्लिकेट चाय बेचने पर एक दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पुलिस प्रशासन और कंपनी से पहुंची टीम ने व्यापारियों की शिकायत पर श्रीनगर में जनरल स्टोरों में छापेमारी की। कंपनी से पहुंचे सदस्यों द्वारा कंपनी के नाम से डुप्लिकेट चायपत्ती बेचने पर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पौड़ी रचना लाल ने बताया कि व्यापारियों की शिकायत पर शनिवार को श्रीनगर में औचक निरीक्षण किया गया। बताया कि एक दुकान में एक कंपनी के नाम से चायपत्ती के पैकेट प्राप्त हुए हैं। कॉपीराइट सामग्री को जब्त कर दिया गया है। इधर, को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.