देहरादून, जनवरी 14 -- श्रीनगर। उत्तराखंड में पर्यटन को नई दिशा देने और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग एवं टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल (टीएचएससी) के सहयोग से विद्या सोसाइटी द्वारा संचालित टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तराखंड शासन के पर्यटन सचिव आईएएस धीरज गर्ब्याल के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीनगर महापौर आरती भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड का पर्यटन विश्व स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखता है और प्रशिक्षित युवाओं के माध्यम से इसे और अधिक सशक्त एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है। उत्तराखंड पर्यटन की अतिरिक्त निदेशक पूनम चंद ने पहल को पर्यटन विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। ट्रेनर नरेश रावत एवं राकेश महार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.