श्रीनगर, अगस्त 2 -- नगर निगम क्षेत्र के गंगा दर्शन गोशाला के समीप वन विभाग के पिंजरे में शनिवार को एक गुलदार कैद हुआ है। गुलदार पकड़े जाने की सूचना तब विभाग को मिली ज़ब वह गुलदार प्रभावित क्षेत्र में गश्त के लिए जा रहे थे। गुलदार ने गंगा दर्शन क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों के भीतर तीन लोगों पर हमला किया था, जिससे स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। गुलदार की बढ़ती सक्रियता और हमलों की बढ़ती घटनाओं के बाद वन विभाग ने गंगा दर्शन के समीप गोशाला क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। लगातार निगरानी और प्रयासों के बाद जब वन विभाग की टीम शनिवार सुबह रेकी करने पहुंची तो गुलदार पिंजरे में कैद मिला। हालांकि वन विभाग ने अभी भी सतर्कता बरतने की अपील की है। वन क्षेत्राधिकारी श्रीनगर दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि गंगा दर्शन गोशाला के समीप लगाये गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.