सहारनपुर, नवम्बर 7 -- आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने के आरोप में यूपी के सहारनपुर में नौकरी कर रहे एक एमबीबीएस डॉक्टर को श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी डॉक्टर की पहचान जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी डॉ. आदिल अहमद राठर के रूप में हुई है। श्रीनगर पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर सीसीटीवी फुटेज में शहर के अलग-अलग इलाकों में आतंकी संगठन के समर्थन वाले पोस्टर लगाते हुए नजर आया था। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले श्रीनगर के कई इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में लिखे पोस्टर लगाए गए थे, जिससे इलाके में तनाव फैल गया था। पुलिस ने 28 अक्टूबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर आदिल की पहचान हुई। इसके बाद मोबाइल सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.