मैनपुरी, मार्च 8 -- मैनपुरी। जनपद की ऐतिहासिक श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी की शुरुआत 22 मार्च को शीतला देवी मंदिर में पूजन-हवन के साथ वैदिक रीति-रिवाज से होगी। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों के चयनित संयोजकों के साथ बैठक कर कहा कि निर्धारित तिथि के अनुसार कलाकारों की बुकिंग कर लें। इस साल प्रदर्शनी का आयोजन होते हुए 100 साल पूरे हो रहे हैं इसलिए ध्यान रखें कि कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ हों। डीएम ने कहा कि प्रदर्शनी के शुभारंभ एवं समापन पर मुजम्मिल मिर्जा के संयोजकत्व में आतिशबाजी की जाएगी। डा. चंद्रमोहन सक्सेना के संयोजकत्व में योगा का कार्यक्रम भी होगा। संयोजकों की मांग पर कार्यक्रम की निर्धारित राशि में से 50 प्रतिशत राशि अग्रिम भुगतान करने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हुए नाजिर, सचिव प्रदर्शनी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.